Poem · कविताप्रेम / Love Featured

एकतरफ़ा इश्क़

Ek Tarfa Ishq

14 September 2026 2 min read 2 reads

कभी-कभी एक बेफ़िक्र लड़का भी किसी ख़ूबसूरत कन्या की मोहब्बत में इस क़दर डूब जाता है कि जिस इश्क़ से उम्रभर बचता रहा, वही मोहब्बत उसकी रूह तक उतर जाती है। वह उसके दिए हर इम्तिहान को इस उम्मीद में पार करता रहा कि एक दिन वह उसकी हो जाएगी। इंतज़ार करता रहा, एकतरफ़ा मोहब्बत में डूबता रहा… मगर मोहब्बत उसकी थी, मंज़िल किसी और की।

Ek Tarfa Ishq

एकतरफ़ा इश्क़ ❤️💔


लिखना चाहते थे हम भी उनकी ख़ूबसूरती के अफ़साने,
पहली नज़र में ही कैसे हुए हम ख़ुद से बेगाने,
मोहब्बत दिल से उतर कर रूह में बस गई,
इस एकतरफ़ा मोहब्बत में ज़िंदगी पलट गई।

तुम्हें गुरुर था कि तुम हमें इंसान बना दोगी,
शरारती लड़कपन को किताबों से संवार दोगी,
वक़्त ने कैसा क़हर बरपाया,
मेरे हिस्से किताबें, तुम्हारे हिस्से इंतज़ार आया,
मैं संवर गया, तुम संभल ना सकी,

मर कर भी इस एकतरफ़ा मोहब्बत से रिहाई ना मिली।

मुझे खोकर, मुझसे माँगने आई हो,
किताबों में डुबोकर, उन्हीं से मुझे ढूँढ लाई हो,
रूहानियत के बदले रहम तक न मिला,
और कितनी बेरुख़ी लिखेगा यह इश्क़?
चली जाओ   अब क्या ही देगा यह वफ़ादार, एकतरफ़ा
इश्क़।

Neha Malik

( theakshara)

Summary

“एकतरफ़ा इश्क़” उस बेफ़िक्र लड़के की कहानी है, जो मोहब्बत से दूर रहने वाला था, लेकिन एक ख़ूबसूरत लड़की के इश्क़ में इस क़दर डूब गया कि वह मोहब्बत उसकी रूह तक उतर गई। उसे पाने की चाह में उसने ख़ुद को बदला, किताबों में डूब गया और अपने भविष्य को सँवारने की कोशिश की। उसे उम्मीद थी कि उसके हर प्रयास, हर इंतज़ार और हर इम्तिहान के बाद शायद वह लड़की उसकी हो जाएगी। लेकिन मोहब्बत हमेशा हमारी चाही हुई मंज़िल तक नहीं पहुँचती। लड़की किसी और को चुन लेती है और उसकी मोहब्बत एकतरफ़ा होकर रह जाती है। यह कविता उसी अधूरी मोहब्बत की कहानी है—जहाँ इश्क़ ने उसे बदल तो दिया, मगर उसका इश्क़ उसे उसका हमसफ़र नहीं दे सका।

Writer's Notes

अगर आपको कभी मोहब्बत ने छुआ है, तो इस कविता को ज़रूर पढ़िए। शायद इसके किसी एक लफ़्ज़ में आपको अपनी मोहब्बत का अक्स मिल जाए।

Credits

Neha Malik ( theakshara)

More Poems

शादी के बाद, माँ बहुत याद आएगी

सोचती थी, उस छोर जाकर इन सबसे आज़ादी मिल जाएगी, कौन जाने, शादी के बाद माँ बहुत याद आएगी।।

कुंवारी लड़की

“सुंदर नहीं है, बड़े घर कहाँ ब्याह पाओगे सुंदर है, बधाई हो, बिन मोल, आसानी से तिर जाओगे।” मासूमियत, काबिलियत तन पर आकर बिक गई कितना लगाओगे, पिता की सारी कमाई दहेज की भेंट चढ़ गई। हर दिन उसकी उम्र गिनाए जानी लगी पैदा क्यों हुई, अब ये बात जताई जाने लगी कुंवारी हूं, अपनों के मुंह से बोझ मानी जाने लगी।

मेरा घर कहाँ है?

परायों में अपनों को ढूँढते-ढूँढते, वो अपनों से भी परायों-सा मिलेगी, नदियों के किनारों में, ढूँढे वो अपना जहाँ है? खोजती रही वो उम्र भर, मेरा घर कहाँ है।